NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : समय पर अस्पताल नहीं पहुंचन के कारण किशोरी की गई जान

सड़क सुविधा के अभाव में 14 वर्षीय बच्ची की मौत, खटिया एंबुलेंस बनी मजबूरी

नवगछिया : गोपालपुर-इस्माईलपुर प्रखंड के सीमावर्ती गांव नवटोलिया बोचाही में सड़क सुविधा के अभाव ने एक बार फिर जान ले ली। रविवार को गांव के बबलू दास की पुत्री अवंतिका कुमारी (14) की बीमारी के बाद पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों ने बताया कि बीमारी बिगड़ने पर जब बच्ची को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई तो सड़क के अभाव में खटिया एंबुलेंस ही सहारा बनी। ग्रामीणों ने बच्ची को खाट पर लादकर कई किलोमीटर पैदल तय किया, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि इस्माईलपुर के नवटोलिया बोचाही से गोपालपुर की ओर जाने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर तक कच्ची खेत-खरिहान से गुजरना पड़ता है। बारिश होने पर यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे लोगों को मरीज को सड़क तक पहुंचाने में भारी परेशानी होती है।

ग्रामीण मिथिलेश कुमार, लालू कुमार, बबलू कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क के अभाव में लोग आज भी आदिकाल की तरह जीवन जीने को विवश हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है