नवगछिया । इस्माइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय 519 टोला की शिक्षिका पर अब विभागीय कार्रवाई होगी। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल शिक्षिका के द्वारा ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से मार्क आन ड्यूटी का गलत उपयोग करते हुए 298 किलोमीटर दूर से हाजिरी बना दी गई थी। मामला उजागर होने के बाद शिक्षिका से स्पष्टीकरण पूछा गया था।
स्पष्टीकरण में उन्होंने अपना घर आजमगढ़ जिला बताया है, लेकिन अटेंडेंस लोकेशन के हिसाब से वह 298 किलोमीटर दूर बनारस के क्षेत्र में आता है। शिक्षिका का एक दिन का वेतन भी स्थगित किया गया।














