नवगछिया : एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षक दिवस के मौके पर एक स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ताइक्वांडो खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी और प्रियांशु कुमार ने किया। समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों और प्रशिक्षक जेम्स फाइटर द्वारा केक काटने के साथ हुई।
जेम्स फाइटर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान नहीं विकाश करते, बल्कि हमारे चरित्र और व्यक्तित्व को भी आकार देते हैं, जो अनमोल है। सभी को अज्ञान के अंधकार को मिटाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जीवन की वास्तविक खुशी और आनंद केवल ज्ञान और विज्ञान पर निर्भर करता है, इसलिए शिक्षकों का सदैव सम्मान किया जाना चाहिए।
शिक्षक हमारे जीवन के मार्ग को सही दिशा में आगे बढ़ाते हैं। इस अवसर पर ताइक्वांडो के खिलाड़ियों में शिवम कुमार, आनन्या वात्सल्य, प्रिया कुमारी, आराध्या सिंह, देवाश्री, हर्षिता राज, हरिओम कुमार, सक्षम सागर, मोहम्मद शाम, मेहंदी, अमन कुमार, सुमित कुमार, ललित कुमार, संजीव कुमार, सनी कुमार और हर्षित कुमार सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित थे।














