नवगछिया। सर्टिफिकेट में नाम सुधार को लेकर शपथ पत्र जमा करने अनुमंडल कार्यालय नवगछिया गए एक युवक से वहां के लिपिक द्वारा पैसे मांगे जाने की बात सामने आई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के नगरह निवासी हरिमोहन प्रसाद के पुत्र निशांत कुमार ने बताया कि वह अनुमंडल कार्यालय में शपथ पत्र जमा करने गया हुआ था, जहां लिपिक ने 100 रुपये की मांग की।

युवक ने बताया कि पैसे नहीं देने पर उसके शपथ पत्र को साइड कर दिया। इसके बाद युवक ने वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी। आरोप है कि कार्यालय से बाहर निकलने के बाद उसे लिपिक ने धमकी दी और टेबल से कागज चुराने का आरोप लगाया। उसके युवक ने नवगछिया एसडीएम को लिखित शिकायत दी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights