NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : वोट बहिष्कार की खबर छपने पर तीनटंगा करारी पहुंचे अधिकारीगण

नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के खास महाल कचहरी व तीनटंगा करारी पंचायत को पुन: गोपालपुर अंचल में शामिल किये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार किये जाने की खबर प्रमुखता से अखबारों में प्रकाशित होने पर शनिवार दोपहर गोपालपुर बीडीओ निशांत कुमार, सीओ रौशन कुमार व थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तीनटंगा करारी पहुंचे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अधिकारियों ने ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त कर आवेदन देने को कहा। ग्रामीण सह पूर्व सरपंच शंभू यादव ने बताया कि हमलोगों ने अधिकारियों को बता दिया है कि पूर्व में सभी संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया था,

लेकिन किसी तरह की कार्रवाई इस दिशा में नहीं हुई। अब पुन: रविवार को बैठक आयोजित कर कमेटी का निर्माण कर आगे का कार्यक्रम तय किया जायेगा। हमलोग वोट का वहिष्कार करेंगे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है