नवगछिया। बिहार प्रदेश फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार प्रखंड के डीलरों ने सोमवार को प्रखंड के खरीक बाजार स्थित मड़वाड़ी धर्मशाला में बैठक की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अध्यक्षता डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने की। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि डीलर का 30 हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने, 90 रुपये के बदले 300 सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन देने, अनुकंपा की सुविधा बहाल करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का प्रदेश नेतृत्व ने आह्वान किया है।
9 जनवरी तक डीलर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान निर्धारित तिथि के अनुसार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर डीलर दीलीप कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, इंद्रदेव मंडल, श्रीकांत शर्मा, अंजनी झा, रामविलास दास, भुवनेश्वर दास आदि मौजूद थे।














