नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विधानसभा में रंगरा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय रंगरा की चारदीवारी नहीं होने का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि चारदीवारी के अभाव में असामाजिक तत्वों एवं पशुओं की आवाजाही बनी रहती है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस पर सरकार की ओर से छह माह के भीतर विद्यालय की चारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।
इसके साथ ही विधायक ने इस्माइलपुर प्रखंड के 519 टोला स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के भवन एवं चारदीवारी निर्माण का प्रश्न भी सदन में रखा। इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि संबंधित कार्य भी छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

विद्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा नेता गुलाबी सिंह, गुलशन मंडल, अजित सिंह, दीपक ठाकुर एडवोकेट समेत अन्य स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया।
