नवगछिया : 73 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बिना माक्स के गतिविधि करते पकड़ा

सूचना/खबरे

नवगछिया : वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन स्तर से पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर से संघन माक्स चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चेकिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मास्क चेकिंग अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान में कुल 9150 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए मास्क चेकिंग अभियान के दौरान 73 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बिना माक्स के गतिविधि करते पकड़ा गया।

बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करने पर सभी लोगो से कुल 3650 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। वाहन चेकिंग में कुल सात दो पहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए सभी सात वाहनों से कुल 5500 रुपये जुर्माना वसूल किया।