नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को भाजपा कार्यालय नवगछिया में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर , जिला प्रभारी गौरीशंकर मंडल, विधायक ई शैलेन्द्र, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, सुबोध कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नवगछिया संगठन जिला के सभी मंडल में 25 मई तक मंडल कार्यसमिति की बैठक और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सोच के साथ पार्टी के कार्य सहित समाजिक कार्य में भी अग्रसर रहते है।

