नवगछिया: विजय घाट पुल पहुंच पथ पर ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान श्रीपुर अमघट्टा निवासी उमेश सिंह के 15 वर्षीय पुत्र फुदो कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों ने बताया कि शाम में फुदो बाइक से जीरोमाइल से सरसों का तेल लेकर लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


फुदो दसवीं कक्षा का छात्र था और वह स्कूल में कबड्डी का खिलाड़ी भी था। छात्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक की मां लाखो देवी व पिताउमेश सिंह पुत्र की मौत से सदमे में है। गांव में भी मताम का माहौल है।
