नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया परिसर में छात्राओं की विकसित भारत 2047 पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में महाविद्यालय को एनएसएस, एनसीसी की छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विकसित भारत 2047 पर महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव कुमार एनएसएस प्रभारी डॉ. सीता भगत, डॉ. राजकुमार, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, धर्मेंद्र दास शामिल थे। मौके पर एनएसएस स्वयंसेवक अंजली कुमारी, दीक्षा, दीपा, मुस्कान सहित कई छात्राएं उपस्थित थी।













