नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह बदमाशों ने ईकार्ट कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय विभास रजक से डुमरिया गांव के समीप सामान सहित नगद व मोबाइल लूट लिया था। गोपालपुर पुलिस ने लूटे मोबाइल व सामान को लेकर इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भीम दास टोला निवासी रोहित मंडल को 30 हजार रुपये एवं लूटे मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोपालपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि लूट में उपयोग में लायी गयी बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। आरोपी से सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है













