NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक का जत्था अयोध्या धाम यात्रा के लिए हुए रवाना

नवगछिया: श्री राम की पावन नगरी अयोध्या के दर्शनार्थ आस्था स्पेशल ट्रेन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख स्वयंसेवक 1 फरवरी को अयोध्या धाम यात्रा के लिए रवाना हुए। नवगछिया के मा०जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने बताया कि यह ट्रेन कटिहार से अयोध्या धाम के लिए चालू की गई है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें विभिन्न स्टेशनों से संघ के सम्मानित स्वयंसेवक इस ट्रेन से अयोध्या जायेंगे। जिसमें कटिहार से 216 , नवगछिया से 55, खगड़िया से 173, बेगुसराय से 65, बरौनी से 02, समस्तीपुर से 176, मुजफ्फरपुर से 452, हाजीपुर से 59, छपरा से 54, सिवान से 92 , 20 कोच वाली इस ट्रेन में कुल 1344 स्वयंसेवक यात्रा करेंगे।

बताते चलें कि नवगछिया से 20 स्वयंसेवक यात्रा कर रहे हैं , पंकज जी, रघुबीर मोदी, निगम, मा० विनोद केजरीवाल, बीरेंद्र जी, अनुपम भारती, बम बम, श्रीधर शशि, स्नेह कुमार, देव कुमार, ज्योतिष, रामेश्वर पंडित, रविकान्त शास्त्री, विशाल, सुमन सौरभ, तरूण, राजेश, दीपक, भूपेंद्र, मिथलेश कुमार। मौके पर नवगछिया से काफी संख्या में गणमान्य लोग दयाराम चौधरी, अशोक केडिया, कन्हैया यादुका व अन्य अयोध्या यात्रियों को सम्मान करने के लिए उपस्थित थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है