बिहपुर : प्रखंड के राजकीय उच्च बुनियादी विद्यालय, बिहपुर में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि 26 सितंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कक्षा संख्या छह का ताला तोड़कर रूम में लगे दो बिजली के पंखे चोरी कर लिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रभारी शिक्षक के अनुसार, चोरी की जानकारी उन्हें 27 सितंबर की सुबह विद्यालय खुलने पर मिली। इस घटना से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। वहीं, ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से विद्यालय परिसर में रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।














