नवगछिया – रंगरा हाई स्कूल में हुई चोरी, अज्ञात चोरों ने उड़ाए हजारों रुपए की सामग्री -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा स्थित तेज नारायण उच्च विद्यालय रंगरा में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी के दौरान चोरों ने विद्यालय के कार्यालय में रखे लगभग एक दर्जन प्लास्टिक कुर्सी के अलावा खेल के सामान शहीद हजारों रुपए के मूल्य के सामान को उड़ा दिया. सुबह होने पर जब स्कूल के स्टाफ विद्यालय को खोलने आए तो देखा कि कार्यालय का ताला खुला हुआ था और कमरे से सामान गायब थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तब तक विद्यालय के कई शिक्षक जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर रंगरा पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर मामले का तहकीकात किया. इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी विद्यालय पहुंच गए. पुलिस एवं ग्रामीणों ने इस बात की तहकिक़ात की तो पता चला कि विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटी.

दरअसल जिस स्टाफ को विद्यालय खोलने एवं बंद करने की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने विद्यालय के कार्यालय का ताला लगाया ही नहीं था. कमरा खुला रह जाने के कारण, मौका देखते ही स्थानीय कुछ चोरों ने घटना को अंजाम दिया. बताते चलें कि लगभग साल भर पूर्व भी विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा इसी तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और लाखों रुपए मूल्य के कीमती सामान को विद्यालय से उड़ा दिया था.