नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से माघी पूर्णिमा की तैयारी पूरी, गंगा घाटों पर धारा 144 लागू-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से माघी पूर्णिमा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. माघी पूर्णिमा को लेकर नवगछिया के विभिन्न गंगा घाटों पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों के साथ साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. गंगा घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ की टीम की भी तैनाती की गई है. माघी पूर्णिमा को लेकर नवगछिया अनुमंडल के तीनटेंगा गंगा घाट, बुधुचक गंगा घाट, इस्माईलपुर गंगा घाट, हाईलेवल महादेवपुर गंगा घाट, काजीकोरेया गंगा घाट एवं नारायणपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अत्यधिक होती हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मेले का भी आयोजन होता है. अनुमंडल प्रशासन द्वारा इन स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति को गई है साथ ही गंगा घाटों पर धारा 144 भी लागू किया गया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि माघी पूर्णिमा के मौके पर अवैध नोका के परिचालन पर रोक लगाया गया है.

इसके साथ जो नाव संचालित होती है उन पर ओवर लोड न हो इसके लिए दंडाधिकारी व अंचल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है. तीनटेंगा गंगा घाट पर गंगा स्नान के बाद श्रदालु नदी पार कर बटेश्वर स्थान भी जाते हैं. यहां पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. इसके आलेवे हाईलेवल, काजीकोरेया एवं नारायणपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान के आते हैं.