नवगछिया : रंगरा के ज्ञानीदास टोला में एक माह में 40 फीसदी काम

सूचना/खबरे

नवगछिया : रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला में 15 अप्रैल से 5 करोड़ 38 लाख की लागत से 200 मीटर में बोल्डर पीचिंग का काम कराया जा रहा है। काम पूरा करने की समयसीमा 15 जून है। लेकिन, अब तक 40 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। वहीं जल संसाधन विभाग के एसडीओ अमितेश कुमार का दावा है कि 50 फीसदी काम पूरा हो गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्धारित तिथि तक काम पूरा करा लिया जाएगा। यहां पिछले वर्ष भी 2 करोड़ और वर्ष 2023 में 15 करोड़ की लागत से 600 मीटर में बोल्डर पीचिंग का काम कराया गया था। लेकिन पिछले वर्ष बाढ़ में बोल्डर गंगा नदी में बह गए थे। इसके बाद कटाव शुरू हो गया था, जिसमें 100 से अधिक घर नदी में समा गए थे। 5 साल में ज्ञानीदास टोला के लगभग 400 घर कटाव की भेंट चढ़ चुके है।

मुखिया गणेश मंडल, पूर्व मुखिया भोला मंडल, ग्रामीण विनोद मंडल आदि ने बताया कि हमने ज्ञानी दास टोला के उत्तर-पूर्व दिशा में झल्लू दास टोला के पास भी 600 मीटर में बोल्डर पीचिंग कराने की मांग की थी। लेकिन इस पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया। जिससे ज्ञानीदास टोला और झल्ल दास टोला के 200 घर कटाव