नवगछिया : नगरपारा फीडर की बिजली 18 से 25 मई तक 5 घंटे बाधित रहेगी

सूचना/खबरे

नारायणपुर | हाईटेंशन तार बदलने के लिए नगरपारा फीडर की बिजली 18 से 25 मई तक 5 घंटे बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के कनीय अभियंता रवि राज ने बताया कि इस फीडर से जुड़े पुराने 11 वोल्ट के तार को बदला जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसकी वजह से आठ दिन तक सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक नगरपारा फीडर के नगरपारा, भवानीपुर, रायपुर, कुशहा, मनोहरपुर गांव में बिजली बाधित रहेगी।

उन्होंने इस अवधि में बिजली काटने को लेकर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है। जेई ने बताया कि पुराने तार जर्जर हो गए हैं। इससे में हल्की आंधी-बारिश में भी तार टूटकर गिर जाते हैं और घंटों बिजली बाधित हो जाती है।