नवगछिया : गोपाल गौशाला में भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संध्या अर्घ मनाया

सूचना/खबरे

नवगछिया : उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दान करने के बाद चार दिवसीय चैती छठ संपन्न हुआ. नवगछिया के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर चैती छठ हर्षोल्लास व नियम निष्ठा के साथ मनाया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति महदेव मंदिर के शिव गंगा में लोगो को अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. यहां लोगों ने रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया तो सोमवार को सुबह भक्तों ने उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ ज्ञान किया. इस अवसर पर नवगछिया स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में भी महिलाओं व बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई.

जो कि राम जी बाबा के देखरेख में वही गोपाल गौशाला स्थित शिव गंगा में आयोजित छठ पूजा पंडित अजीत बाबा के देखरेख में संपन्न हुआ. बता दें कि शहर के राजेंद्र कॉलोनी, नया टोला, भवानीपुर और तेतरी में चैती छठ धूमधाम से संपन्न हुआ. इस अवसर पर रविवार को जगतपति महादेव मंदिर पूजा समिति द्वारा महाप्रसाद का भी वितरण किया गया.