NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : कदवा के युवक की दिल्ली में करंट से मौत.. पूरा परिवार स्तब्ध

नवगछिया| नवगछिया के कासिमपुर कदवा निवासी अरविंद सिंह का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार सिंह की मौत करंट लगने से हो गई। अरविंद सिंह ने बताया कि उसका पुत्र दिल्ली में एक भवन में काम करता था। निर्माणाधीन भवन में बिजली का करंट लगने से उसकी मौत की खबर मिली है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पूरा परिवार स्तब्ध है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी अंशु कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि नीतीश को एक नवजात बच्ची भी है। दिल्ली से सबको लाने की तैयारी हो रही है। घटना के बाद भाकपा माले जिला कमेटी की ओर से शोक जताया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है