NAUGACHIA News

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य तेज, गार्डर बिछाने का काम शुरू

नवगछिया : छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या, बिहपुर में युवक को सिर में मारी गोली

नवगछिया : डीआरएम ने कटरिया स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, समस्याएं सुनीं

नवगछिया पुलिस ने 48 घंटे में किया मोमो दुकानदार गोलीकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

नवगछिया में पिकअप चालकों से लूटपाट मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में शादी के कुछ महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, नवविवाहिता घायल

पत्नी को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था पति, सड़क हादसे में मौत; नई दुल्हन की चीखों से गूंज उठा अस्पताल

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। जिस युवक ने कुछ महीने पहले ही अपनी पत्नी के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का सपना देखा था, वही पत्नी को परीक्षा दिलाने ले जाते वक्त हमेशा के लिए उससे बिछड़ गया। हादसे के बाद अस्पताल में नई-नवेली दुल्हन की चीखें सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय हीरो कुमार के रूप में हुई है। वह वेदानंद सिंह का पुत्र था। हादसे में उसकी पत्नी मौसम कुमारी घायल हो गईं, जिनका इलाज चल रहा है।

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार बुधवार को हीरो कुमार अपनी पत्नी को बीए सेमेस्टर-3 की परीक्षा दिलाने बाइक से घर से निकले थे। पत्नी के भविष्य को लेकर वह काफी खुश थे। रास्ते भर दोनों ने आने वाले जीवन के कई सपने संजोए होंगे, लेकिन अंभो के पास हाईवे पर अचानक हुए हादसे ने पलभर में सबकुछ खत्म कर दिया।

पति की मौत पर बेसुध हुई पत्नी

हादसे के बाद सड़क पर खून से लथपथ पड़े हीरो कुमार को देखकर लोगों की रूह कांप उठी। घायल पत्नी अपने पति को पकड़कर रोती रही और बार-बार उन्हें उठाने की कोशिश करती रही। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद हीरो कुमार को मृत घोषित कर दिया।

पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी अस्पताल में ही बेसुध होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं।

बताया गया कि दोनों की शादी पिछले वर्ष 25 नवंबर को धरहरा में बड़े अरमानों के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद यह हादसा पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूट पड़ा।

हीरो कुमार हैदराबाद में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बड़े पिता के निधन के कारण वह चार-पांच दिन पहले ही घर लौटे थे।

मां अपने जवान बेटे के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोती रही। छोटे भाई साजन और सुधीर की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। गांव की महिलाएं नई दुल्हन को संभालती रहीं, लेकिन वह बार-बार “क्यों छोड़कर चले गए…” कहकर बिलखती रही।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है