NAUGACHIA News

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य तेज, गार्डर बिछाने का काम शुरू

नवगछिया : छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या, बिहपुर में युवक को सिर में मारी गोली

नवगछिया : डीआरएम ने कटरिया स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, समस्याएं सुनीं

नवगछिया पुलिस ने 48 घंटे में किया मोमो दुकानदार गोलीकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

नवगछिया में पिकअप चालकों से लूटपाट मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या, बिहपुर में युवक को सिर में मारी गोली

नवगछिया/नारायणपुर। नवगछिया में बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि नारायणपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

Whatsapp group Join

ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

पहली घटना नवगछिया के नयाटोला मोहल्ला के पास शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है। मृतक की पहचान बिहपुर के सहोड़ी गांव निवासी नवीन कुमार सिंह (48) के रूप में हुई है, जो महेश्वर सिंह के पुत्र थे और ट्रक चालक का काम करते थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि नवीन कुमार सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। गोली उनके पेट में लगी थी। सूचना मिलने पर नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद उनकी पत्नी सविता देवी और इकलौते पुत्र सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। पत्नी और बेटे ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और हत्या की वजह समझ से परे है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे नवीन कुमार सिंह से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि रात 11 बजे के बाद कोल्ड ड्रिंक की खेप लेकर बिहपुर होते हुए भागलपुर जाना है। घटना के बाद मृतक का मोबाइल फोन भी गायब पाया गया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं एनएच-31 किनारे एक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रक चालक पेट्रोल पंप के पास वाहन खड़ा कर नयाटोला किस काम से गया था।

थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस लूटपाट समेत अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

बिहपुर में युवक को सिर में मारी गोली

दूसरी घटना नारायणपुर अनुमंडल के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित गौरीपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुई। अपराधियों ने दिलखुश कुमार नामक युवक को सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक शिवनंदन झा का पुत्र बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दिलखुश कुमार को घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह मिडिल स्कूल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घायल युवक को इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दिलखुश कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। कुछ दिन पहले उस पर एक मक्का व्यवसायी से रंगदारी मांगने, मारपीट करने और वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा था। इस मामले में व्यवसायी ने उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है