NAUGACHIA News

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य तेज, गार्डर बिछाने का काम शुरू

नवगछिया : छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या, बिहपुर में युवक को सिर में मारी गोली

नवगछिया : डीआरएम ने कटरिया स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, समस्याएं सुनीं

नवगछिया पुलिस ने 48 घंटे में किया मोमो दुकानदार गोलीकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

नवगछिया में पिकअप चालकों से लूटपाट मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : डीआरएम ने कटरिया स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, समस्याएं सुनीं

नवगछिया। दीपक कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम ने कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित कटरिया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सुविधा, मशीनों के रखरखाव और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

Whatsapp group Join

डीआरएम ने स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

रेलवे सलाहकार समिति ने सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र

निरीक्षण के दौरान रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने डीआरएम को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में अतिरिक्त यात्री शेड, प्रतीक्षालय, शुद्ध पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य स्टेशनों के लिए कटरिया से एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट उपलब्ध कराने की मांग शामिल थी।

फुट ओवर ब्रिज और ट्रेन ठहराव की मांग

अनुराग आर्य ने डीआरएम को बताया कि स्टेशन के दोनों ओर कई विद्यालय स्थित होने के कारण छात्रों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। उन्होंने स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण, खराब लाइटों को बदलने तथा 15713/14 कटिहार-पटना इंटरसिटी और सियालदह हाटेबजारे एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी।

किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

सधुआ चापर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ब्रजकिशोर कुमार और गौरव सिंह ने बंद पड़े 9सी फाटक के कारण किसानों को हो रही परेशानियों से डीआरएम को अवगत कराया। उन्होंने मदरौनी ढाला तक वैकल्पिक सड़क निर्माण की मांग भी रखी।

वहीं समिति सदस्य हिमांशु झा ने प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने और पैदल पुल निर्माण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

इस अवसर पर अजय पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है