NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में वोटरों में नहीं दिखा उत्साह.. बीएलओ द्वारा बिना जांच किये नाम डिलीट

नवगछिया । नवगछिया सहित आसपास में इलाकों में लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सुबह से ही लोग वोट गिराने के लिए मतदान केंद्रों पर जमे थे। बाजार के रूंगटा कन्या बिद्यालय के प्रांगण में मतदाता सुबह से लाइन लगाकर अपनी बारी के इंतजार में खड़े दिखे। भावनीपुर मध्य बिद्यालय भवानी पुर बूथ संख्या 142 पर मतदाताओं की तीन तीन लंबी कतारें लगी हुई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोगो ने आरोप लगाया कि हर साल दो ईवीएम मशीन रहता था इस बार एक ही लाइन में लगा दिया गया है। उर्दू मध्य विद्यालय मनियमोर में मतदान केंद्र संख्या 61 पर राजेन्द्र कॉलोनी के लोगो ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बीएलओ  द्वारा पर्ची और वोटरलिस्ट नही दिय्ये जाने के कारण क़ई मतदाता वोट नही दे पाए। मतदान केंद्र संख्या 59 पर मतदाताओं ने आरोप लगाया कई बीएलओ द्वारा बिना जांच किये नाम काट देने से 50 आदमी वोट नही दे पाए।

मध्य बिद्यालय अभिया के मतदान केंद्र संख्या 196 पर सन्नाटा छाया हुआ था यहाँ पर 10 बजे तक 1378 मे 193 मत गिरे थे। मध्य बिद्यालय इस्माइलपुर के मतदान केन्द्रों ओर सन्नाटा छाया हुआ था। मतदान केंद्र संख्या 263 पर 11 बजे तक 17 प्रतिशत जबकिं बूथ संख्या 261 पर 24 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान केन्द्र मध्य बिद्यालय रंगरा बूथ संख्या 158 पर तीन बजे तक 37 .48 प्रतिशत और बूथ संख्या 159 पर 26 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्राथमिक बिद्यालय देशवाली कन्या में बूथ संख्या 63 और 55 प्रतिशत जबकिं बूथ संख्या 64 और 63 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है