NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा स्थानीय बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड पर आयोजित की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांत कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भिवानीवाला भागलपुर से पहुंचे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंग प्रदेश विनोद केजरीवाल और क्षेत्रीय सहायक मंत्री विनय प्रकाश भी मौजूद रहे। भागलपुर से मारवाड़ी सम्मेलन के अभिषेक जैन, पद्म जैन और मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने भी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय रूंगटा ने किया। नवगछिया शाखा के मंत्री विनोद केजरीवाल ने बताया कि दिनेश सर्राफ का स्नेह और मार्गदर्शन समाज को हमेशा मिलता रहा। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष ने उन्हें ‘समाज रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया था।

श्रद्धांजलि सभा में कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें बाल भारती विद्यालय, श्याम भक्त मंडल, लायन्स क्लब, मारवाड़ी विवाह भवन, मारवाड़ी युवा मंच, वाणिज्य परिषद, गोपाल गौशाला, केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन और रेडीमेड वस्त्र एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल थे। शंभू रूंगटा, डी.पी. सिंह, अभय मुनका, प्रवीण केजरीवाल, अशोक भिवानीवाला, कमलेश अग्रवाल, राम प्रकाश रूंगटा, चेतन मूनका, नागेश्वर भगत, नरसिंह चिरानिया और विनय प्रकाश मुख्य वक्ताओं में शामिल रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है