NAUGACHIA News

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : में गंगा की उपधारा में डूबने से 8वीं के छात्र की मौत

गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंडल टोला में रविवार दोपहर गंगा की उपधारा में डूबने से एक 8वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Whatsapp group Join

मृतक की पहचान मंडल टोला निवासी 13 वर्षीय शिवकुमार मंडल, पिता धनीराम मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवकुमार रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर के पास स्थित गंगा की उपधारा में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।

आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धार के कारण वह पानी में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को उपधारा से बाहर निकाला।

सूचना पर गोपालपुर थाना में तैनात दारोगा अक्षय पराशर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि शिवकुमार दो भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत के बाद मां सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है