नवगछिया । नवगछिया सहित आसपास के जिलों के सीमावर्ती इलाकों के मरीजों को अब नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में इलाज में कोई समस्या नहीं होगी। अनुमंडल अस्पताल परिसर में 3.5 करोड़ की लागत से 50 बेड का कोविड 19 फील्ड अस्पताल बनकर तैयार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह 10 हजार स्क्वायर फीट में है जिसमे 50 बेड हैं। अस्पताल में 40 एसी, लगा हुआ है। अस्पताल तक जाने के लिए 300 फीट सड़क भी बनकर तैयार है।
कोविड 19 अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर, मरीज परामर्श कक्ष, शल्य कक्ष, मरीजों का प्रतिक्षालय, एक्स रे कक्ष, मेडिसिन डिस्पेंसरी, सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों की देखभाल के लिए हर वार्ड में 24 घंटे ममता उपलब्ध रहेगी। इसके अलावे पूरे अस्पताल में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा रहेगा। कोविड 19 हॉस्पिटल को चार वार्ड में बांटा गया है। प्रत्येक वार्ड में 12 से 13 बेड लगा रहेगा।














