नई पुलिस लाइन नवगछिया में एसपी ने समारोह पूर्वक हेड क्वार्टर डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के बीच मुख्यालय से मिले 11 वाहनों को अलग-अलग थानों में वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी गाड़ी को पुलिस लाइन से रवाना किया। एसपी ने बताया कि भवानीपुर ओपी, झंडापुर, खरीक जैसे थाने को नए वाहन उपलब्ध कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एनएच 31 के नजदीक कई तरह की समस्या उत्पन्न होती थी। इसको लेकर यहां पर भाड़े का वाहन दिया गया था जिसे अब कल से हटा दिया जाएगा। यहां पर सर्किल इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारियों को भी वाहन उपलब्ध कराया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान के हेड क्वार्टर डीएसपी एसके पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
