नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता गांव के समीप बगीचा में लीची तोड़ने के विवाद में हुई हत्या के मामले में परबत्ता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नई पुलिस लाइन में मंगलवार को प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुड्डू की हत्या लीची के लिए हुई या नहीं, इसका आगे खुलासा किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसपी ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व व्यवसायी पुत्र से 1.30 लाख रुपये लूट के मामले में चपरघट निवासी कुख्यात पीयूष यादव एवं उसके सहयोगी लवन यादव को गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीयूष एक पेशेवर अपराधी है। वह तीन से अधिक अन्य मामले में फरार चल रहा था। लवन यादव के ऊपर हत्या, लूट जैसे कई गंभीर आरोप हैं। उसके पास से एक देसी कट्टा एवं एक गोली बरामद किया गया है।
पचास हजार का इनामी कुख्यात राहुल भी जल्द होगा गिरफ्तार
एसपी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस जिला नवगछिया में 50 हजार का इनामी अपराधी राहुल यादव की गिरफ्तारी भी जल्द होगी। राहुल गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव का रहने वाला है। वह छोटू यादव गिरोह का सदस्य रहा है। उन्होंने बताया कि पीयूष यादव पर गोपालपुर सहित अन्य थाने में लगभग डेढ़ दर्जन के आसपास मामले दर्ज हैं। आये दिन वह रंगदारी, लूट जैसे गंभीर मामले में संलिप्त रहा है। लवण के ऊपर भी आधे दर्जन केस दर्ज हैं।

