नवगछिया : माॅब लिंचिंग को लेकर थानाध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ -Naugachia News

गोपालपुर

लगातार बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटना की रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष आरके सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के संत विनोबा उच्च विद्यालय तीनटंगा दियारा में क्लास लगाई। इस दौरान विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चा चोर की अफवाह जोर से फैल रही है। बिना समझे लोग अनजान, मंदबुद्धि व विक्षिप्त लोगों को देखकर उस पर बच्चा चोर कहकर अमानवीय तरीके से मारपीट करने लगते हैं, जो कानूनन अपराध है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसी हिंसक घटना में जो लोग भी शामिल होते हैं, उनकी पहचान कर उनके ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील किया कि अगर किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना होती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ऐसे व्यक्ति का पता लगाएगी। कहा कि आज तक किसी भी व्यक्ति ने अपने बच्चे की चोरी होने की शिकायत पुलिस में नहीं की है।

यह महज अफवाह है। इससे लोगों को बचना चाहिए और कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। पुलिस को सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सियाराम जयसवाल, पूर्व मुखिया गणेशी मंडल, शिक्षक संजीव कुमार, हरि किशोर मंडल, अनूप लाल मंडल इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद थे।