एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने दी झंडापुर की घटना को दोहराने की धमकी -Naugachia News

गोपालपुर

◆ अनहोनी की आशंका से माता -पिता ने किया बच्चों को घर में बंद

◆ स्कूल व कोचिंग भी नहीं जा रहे, गोपालपुर पुलिस कर रही मामले की जाँच

गोपालपुर : एक तरफा प्रेम में पागल आशिक ने इन्टर प्रथम वर्ष की छात्रा को पत्र देकर 13 दिसम्बर की रात्रि 12.30बजे तक अपना जरूरी सामान, आधार कार्ड व मैट्रिक का प्रमाण -पत्र लेकर घर से निकल कर बाहर आने को कह. जहाँ प्रेमी उसके इंतजार में खडा रहेगा. ऐसा नहीं करने पर उसके (प्रेमिका) के जीवन में क्या -क्या हो सकता है. यह समझने को कहा. साथ ही इस पत्र को पढ कर फाढ देने का निर्देश दिया तथा इस बारे में किसी को कुछ बताने से मना भी किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह घटना है

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बडी मकंदपुर गाँव की है. यह वही पंचायत है जहाँ बेटी के जन्मदिन पर फलदार पौधे लगाने व खुशी मनाने की परंपरा रही है. इस परंपरा के कायल होकर सीएम नीतीश कुमार लगातार चार वर्षों तक मकंदपुर पंचायत के धरहरा गाँव आकर इस गाँव व पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित किया.

13 जनवरी को जब अपने घर धरहरा स्थित कोचिंग के लिये छात्राअनुप्रिया जा रही थी तो रास्ते में उसके पडोसी मुकेश शर्मा ने उसे चिट्ठी देकर ऐसा करने को कहा. घर आकर उक्त छात्रा ने चिट्ठी अपने माता -पिता को देकर पूरे मामले की जानकारी दी. पिता हरिनंदन साह ने सरपंच को लिखित आवेदन देकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया.

परन्तु पंचायत में मामले का निपटारा नहीं होने पर गोपालपुर थाना से लेकर नवगछिया एसपी तक के गुहार लगाई. परन्तु अभी तक पुलिस द्वारा प्राथमिकी के अलावे किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से घटना के बाद से ही छात्रा के सभी भाई बहनों ने दहशत के कारण घर से बाहर जाना बंद कर दिया है. क्योंकि आरोपियों द्वारा मामला वापस किये जाने के लिये दवाब दिया जा रहा है.