नवगछिया : खिड़की एवं दीवार तोड़कर हजारों रुपए के सामानों को उड़ा लिया-Naugachia News

NEWS गोपालपुर

नवगछिया :- रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा स्थिति हाई स्कूल में अज्ञात चोरों ने बीते रविवार की देर रात्रि चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान चोरों ने विद्यालय के कार्यालय भवन का खिड़की एवं दीवार तोड़कर हजारों रुपए मूल्य के खेलकूद के समान के अलावे अन्य कीमती सामानों को उड़ा लिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही साथ चोरों ने दीवार काटकर विद्यालय के कई आवश्यक सामानों को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ठाकुर ने चोरी की घटना को लेकर रंगरा थाने में एक आवेदन दिया है.

बताते चलें कि पिछले वर्ष भी अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर विद्यालय के हजारों रुपए के कीमती सामान को उड़ा लिया था. इस बारे में रंगरा थाना अध्यक्ष एक कौशल कुमार ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. मामले की तहकीकात की जा रही है.