नारायणपुर : नारायणपुर में आपसी विवाद में मारपीट को लेकर नारायणपुर निवासी रीना देवी ने गांव के ज्योति देवी के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाकर भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहपुर पुलिस ने दो वारंटी को दबोचा
बिहपुर : शनिवार की देर शाम प्रखंड के अमरपुर व बिक्रमपुर में छापेमारी कर बिहपुर पुलिस ने वारंटी क्रमशः शंकर सनगही व ललन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां ‘से दोनों को जेल भेजा गया।
