नवगछिया : उच्च विद्यालय के बगल स्थित पोखर में नवजात शिशु का शव किया बरामद -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया उच्च विद्यालय के बगल स्थित पोखर में मंगलवार की दोपहर एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया. इस शव बरामद होने के बाद नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि दोपहर में स्थानीय लोगो द्वारा पोखर में नवजात शिशु के शव होने की सूचना दी गई थी. सूचना पर पुलिस टीम को भेज कर शव को पानी से निकला गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि मृत नवजात लड़का है और नाभि लगा हुआ है.

इससे लग रहा है कि नवजात की मौत जन्म के साथ ही हो गई होगी इसके बाद परिजनों द्वारा शव को बालू में पोखर के किनारे दफन कर दिया गया होगा जो बालू से निकल कर बाहर आ गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में नवगछिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.