नवगछिया एचएच 31 पर एसपी कोठी के पास दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया एचएच 31 पर एसपी कोठी के पास गुरुवार की देर रात दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों में नवगछिया नया टोला निवासी राहुल कुमार, विशाल कुमार, खगड़िया जिले के पसराहा महदीपुर निवासी सूरज कुमार, गोगरी जमालपुर शेरघाट निवासी मो. महबूब शामिल हैं। घायलों ने बताया कि राहुल और विशाल एक ही बाइक से नयाटोला जा रहे थे और सूरज और महबूब एक बाइक से पसराहा की तरफ जा रहे थे और दोनों आमने-सामने टकरा गए।