नवगछिया नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया पुलिस के द्वारा पश्चिम बंगाल की एक महिला एवं स्थानीय स्मैक तस्कर को साढ़े 700 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी को लेकर नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने नवगछिया नगर थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवगछिया नगर थाना को सूचना मिली कि एक संदिग्ध महिला को मकनदपुर चौक के पास बस से उतरते हुए देखा गया है, जो नवगछिया बाजार स्थित गौशाला पोखर के पास ब्राउन शुगर का खेप किसी स्मैक तस्कर को डिलीवरी करने वाली है। इसको लेकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक को यह जानकारी दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके बाद टीम बनाई गए और अलग-अलग जगह पर जांच शुरू की गई। नवगछिया थाना के मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर टीम द्वारा इंटर स्तरीय विद्यालय के पास वाहन जांच प्रारंभ की गई। इसी क्रम में लाल बिहारी मोड़ के पास एक युवक एवं युवती पुलिस बल को देख भागने का प्रयास करने लगे।
तलाशी लेने पर पश्चिम बंगाल मालदा की जूली उर्फ माही के थैले से कैडवरी सेलिवरेशन के डिब्बा में बंद कुल सात पैकेट से 773.67 ग्राम जिसका अंतराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब एक करोड़ है, ब्राउन शुगर एवं 03 मोबाइल बरामद हुआ। साथ ही उक्त महिला के साथ मौजूद युवक तस्कर रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर साहू टोला निवासी गुंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। महिला मालदा से स्मैक, तस्कर राजा कुमार (नवगछिया) को पहुंचाने के लिए आयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त गुंजन कुमार उक्त ब्राउन शुगर को रिसीव करने आया था।














