NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : भीषण आग, चार घर जलकर राख — डायल 112 पुलिस ने की तत्काल मदद

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मकंदपुर गांव में अचानक लगी आग से चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम में तैनात सिपाही धनंजय पासवान मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री, कंबल और पॉलिथीन देकर अस्थायी सहारा प्रदान किया।

स्थानीय लोगों ने संकट की घड़ी में त्वरित सहायता पहुंचाने पर सिपाही धनंजय पासवान की जमकर सराहना की। वहीं पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा और स्थायी पुनर्वास सहायता की मांग की है, ताकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं पहुंचती तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है