NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : भाई को घर से भेजकर पड़ोसी ने किया रेप:बोल-सुन नहीं सकती पीड़िता

नवगछिया में 14 साल की दिव्यांग नाबालिग से रेप हुआ है। पीड़िता बोल-सुन नहीं सकती है। आरोपी बादल (20) दोपहर में नाबालिग के घर पहुंचा। उस वक्त लड़की के साथ घर में सिर्फ उसका छोटा भाई था और परिवार के अन्य लोग खेत गए थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी ने पीड़िता के भाई को कहा जाओ अपने परिवार वालों को बुला लाओ। जिसके बाद किशोर घर के बाहर चला गया। घर में लड़की अकेली रह गई। जिसका फायदा आरोपी ने उठाया, उसका रेप किया। वारदात के बाद आरोपी घर से निकल ही रहा था, इतने में पीड़िता का भाई वापस लौट आया।

भाई ने अपनी बहन को बहुत ही बुरी स्थिति में देखा। लड़की उल्टी कर रही थी, उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। भाई अपनी बहन को संभाल ही रहा था, इतने में पीड़िता की मां पहुंच गई। जिसके बाद पीड़िता ने इशारों में पूरी बात मां को बताया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर नाबालिग को परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए।

घटना नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 2 सितंबर की है। 3 सितंबर को एफआईआर हुई और 4 सितंबर को पीड़िता का मायागंज अस्पताल में मेडिकल हुआ और पुलिस ने पीसी कर मामले की जानकारी दी।

आरोपी लड़के को पुलिस ने उसके घर से किया गिरफ्तार।
आरोपी लड़के को पुलिस ने उसके घर से किया गिरफ्तार।

6 महीने पहले आरोपी ने किया था बैड टच

3 सितंबर को एफआईआर के बाद आरोपी बादल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का घर पीड़िता के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। पड़ोसी होने के कारण लड़की आरोपी को जानती है, पर किसी प्रकार का लेना-देना नहीं है और न ही कोई संबंध।

पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी बादल ने बेटी के साथ पहले भी गलत किया था। करीब 6 महीने पहले पीड़िता को बैठ टच किया था। उस वक्त मामला पुलिस तक नहीं गया था, मामला लोकल स्तर पर ही निपटा लिया गया था, पर अब फिर से उसी लड़के ने घटना को अंजाम दिया है।

पीड़िता की मां आवेदन के लिए पहुंची थाने।
पीड़िता की मां आवेदन के लिए पहुंची थाने।

पहले हमलोगों ने बर्दाश्त कर लिया था, पर अब हद पार हो गई

पीड़िता की मां ने कहा कि पहले जब बादल ने मेरी बेटी को गलत तरीके छुआ था तो उस वक्त हमलोगों ने बर्दाश्त कर लिया था, लेकिन अब तो उसने हद कर दी। उसने मेरी बच्ची के साथ उससे भी बुरा बर्ताव किया है। उसके साथ रेप कर दिया।

कल को वो लड़का मेरे साथ गलत करेगा। मेरे बेटे की शादी होगी। घर में बहू आएगी, आरोपी उसके साथ भी ऐसा करेगा। मैं घटना वाले दिन दोपहर 2 बजे घांस लाने के लिए खेत की ओर गई थी। मुझे थोड़ी सी भी आशंका होती तो मैं अपनी बेटी को घर में अकेला छोड़कर नहीं जाती।

मैं जब खेत से घर लौटी तो बेटे ने घटना की पूरी जानकारी मुझे दी। हमलोग काफी गरीब परिवार से है। घर चलाने और रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। नहीं तो हम कैसे खाएंगे-पिएंगे। आरोपी बादल अरुण मंडल का बेटा है। थाना में मैंने आवेदन दिया है।

मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, चौपाल पर सो गया था

मृतका के पिता ने कहा कि जब घटना हुई तो घर में दोनों भाई-बहन ही थी। इसी दौरान आरोपी बादल मेरे घर पर पहुंचा था। उसने बेटे को किसी बहाने घर के बाहर भेज दिया। जिसके बाद उस दरिंदे ने बेटी के साथ बहुत गलत किया। बेटी घर में अकेली पड़ गई थी।

उस वक्त घर में न मैं था, न पत्नी और न मेरी मां थी। मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, इस कारण मैं चौपाल पर ही सो गया था। घटना की जानकारी मेरी पत्नी ने मुझे दी। जिसके बाद हमलोग बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे।

मामले को दबाने का हुआ था प्रयास

रेप के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें मुखिया सहित गांव के कुछ लोग शामिल हुए थे। पीड़िता के परिवार के अनुसार पंचायत में मामले को दबाने की भरपुर कोशिश की गई, पर पीड़िता के पिता ने पंचायत की एक बात भी नहीं सुनी।

पिता को न्याय चाहिए था, इसलिए वे पुलिस के पास पहुंच गए और घटना से संबंधित आवेदन दिया। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो गई।

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल हुआ।
भागलपुर के मायागंज अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल हुआ।

घटना के अगले दिन आवेदन दिया गया

एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया,

गोपालपुर थाने में 3 सितंबर को लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें बताया गया कि 2 सितंबर की शाम मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की के साथ बादल कुमार नाम के लड़के ने रेप किया है। वो घर में अकेली थी। मामले में गोपालपुर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है