NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : ब्लड सैम्पल संग्रह शुरू, मुखिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया

नारायणपुर प्रखंड में गुरुवार रात को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिहपुर पूरब पंचायत स्थित आरटीपीएस भवन सह सभागार कक्ष में ब्लड सैम्पल संग्रह (एनबीएस) अभियान का शुभारंभ किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फैले माइक्रोफाइलेरिया के प्रभाव का पता लगाने के लिए रक्त के नमूने एकत्र करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया शांति देवी ने किया। ब्लड सैम्पल संग्रह का कार्य रात 08:30 बजे से शुरू किया गया।

इस अवसर पर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, उपमुखिया किरण देवी, उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार साह, वार्ड सदस्य अरुण रविदास और मो० आबिद हुसैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग से बीसीएम आरती कुमारी और एलटी राजीव रंजन भी मौजूद थे। पिरामल टीम से प्रोग्राम ऑफिसर मुकेश ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पंचायत के आशा फैसिलिटेशन, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका और अन्य ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभियान के तहत दो प्रकार की साइटों (सेंटिनल और रैंडम) पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक साइट से 300-300 रक्त नमूने, यानी कुल 600 रक्त नमूने एकत्रित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पिरामल टीम द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया, जिसका नेतृत्व प्रोग्राम ऑफिसर मुकेश ठाकुर ने किया। रात्रि रक्त पट संग्रह से संबंधित सभी आवश्यक लॉजिस्टिक्स उपलब्ध कराए गए हैं।

इस अभियान में संबंधित क्षेत्रों के पंचायती राज संस्था (पीआरआई) के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक करने और उद्घाटन समारोह में भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (बीसीएम) ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित कीं। टीम में एलटी, सीएचओ, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर और आशा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है