नवगछिया : रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के ब्राह्मणटोला का ट्रांसफर्मर जल जाने से लोगों की स्थिति बदतर बनी हुई है। शुक्रवार को जला ट्रांसफर्मर शनिवार को भी नया नहीं लग सका।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके कारण 200 घरों की बिजली लगभग 56 घंटे से गुल है। लोगों के घरों में पानी , मोबाइल चार्ज की परेशानी व अंधेरे से लोगों का जीना मुहाल है। एक तरफ सरकार फ्री बिजली देने का दावा करती है तो दूसरी तरफ बिजली विभाग की उदासीनता से लोग हकलान हैं।
समाजसेवी विश्वास झा ने कहा कि यदि रविवार को 10 बजे दिन तक निर्बाध बिजली दुरूस्त नहीं किया गया तो सभी बिजली उपभोक्ताओं के साथ चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे। अंधेरे में चोरों का आतंक बढ़ जाता है। लोग अपने घरों में इस उमसभरी गर्मी में रतजगा कर दिनचर्या बिताने को बेबस हैं।














