NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया बेटी का मिस इंडिया में कमाल.. गौरी भगत टॉप-10 में शामिल

नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार की रहने वाली गौरी भगत ने मिस इंडिया फिल्म इंडस्ट्री प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। गौरी ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए टॉप-10 में जगह बनाई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरी की सफलता की यात्रा पटना से शुरू हुई, जहां उन्होंने मिस टीन इंडिया के पहले राउंड में ऑडिशन दिया। यहां से चयनित होने के बाद वह दिल्ली के रेडिएंट ब्लू में आयोजित दूसरे राउंड में पहुंचीं। सेमीफाइनल में भी उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की और फाइनल राउंड में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

3 सितंबर को दिल्ली के स्टेलर होटल में आयोजित फाइनल कार्यक्रम में गौरी को बेस्ट मॉडल का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही उन्हें मिस इंडिया 2025 के लिए भी चुना गया।

गौरी की इस उपलब्धि से नारायणपुर प्रखंड के लोग और उनका परिवार गर्व महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोग और परिवारजन उनकी सफलता को मिस इंडिया प्रतियोगिता में बिहार और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है