नारायणपुर : शिल्प प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को प्रखंड क्रियान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक बीडीओ खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों ने नल-जल का मुद्दा उठाया। कहा, प्रखंड में कई जगहों पर लोगों नल का जल नहीं मिल रहा है। इस पर पीएचईडी के जेई ने सदस्यों को आवेदन देने का सुझाव दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जेई के जवाब पर सदस्य रंजीत मंडल ने कहा कि बैठक में कार्यवाही पंजी में जब उठाए गए मुद्दे दर्ज किए जा रहे हैं तो आवेदन क्यों दिया जाए। पंजीकृत समस्या को संज्ञान में लेकर समस्या का निदान करना चाहिए। इसी बात पर अधिकारी की टिप्पणी से हंगामा शुरू हो गया। रंजीत गुप्ता और प्रभात रंजन ने सदस्यों को शांत कराया।
इसके अलावा प्रखंड कार्यालय में बिचौलिया के हावी होने, बाढ़ पीड़ित को राहत राशि देने, दाखिल खारिज, जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनाने के नाम पर डीलर द्वारा रिश्वत मांगने समेत जलजमाव के मुद्दा उठाए गए। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सकारात्मक भरोसा दिया। मौके पर रामचंद्र यादव, अग्निदेव गोस्वामी, ब्रजेश शर्मा, अभिषेक मिश्रा, मनीष शर्मा, विकास ठाकुर, चितरंजन सिंह मौजूद थे।














