नवगछिया : बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला टीम सहरसा रवाना
नवगछिया। बिहार राज्य विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में अंडर 14, 17, 19 वर्ष 2021-22 के लिए भागलपुर कबड्डी टीम नवगछिया स्टेशन से सहरसा रवाना हुई। टीम के जिला सचिव गौतम प्रीतम ने बताया कि अंडर-14 में सूरज कुमार (कप्तान), हर्ष कुमार ,. गौरव कुमार, देवराज कुमार, गौरव कुमार, जयजय राम, मो. शाहनवाज, अक्षय कुमार, ओम कुमार और प्रतीक कुमार हैं। टीम के प्रभारी सौरभ कुमार बनाये गए हैं।
वहीं अंडर-17 में महेश कुमार (कप्तान), अनमोल कुमार , ऋतिक कुमार, धीरज कुमार, राहुल कुमार, सुन्दर कुमार, मोहित कुमार , सूरज कुमार उरांव, ललित कुमार शिवजी, प्रशांत कुमार हैं। प्रभारी दिलीप कुमार शर्मा बनाये गए हैं

