नवगछिया : एनडीए कार्यालय में मंगलवार को बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजन में व्यापारी व उद्यमी सम्मेलन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बासुकी प्रसाद साह व संचालन जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पोद्दार ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सम्मेलन में व्यासायी व उद्यमियों ने जीएसटी में सुधार के साथ दिए गए राहत के लिए भारत सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार जताया।
वहीं अपने उद्बोधन में अशोक पंडित, प्रवीण भगत, मनोज गुप्ता आदि ने कहा कि सूबे की डबल इंजन सरकार जितना ध्यान बड़े उद्योग पर दे रही है। उससे अधिक ध्यान व हितों का ख्याल छोटे उद्योग और कारोबारियों का भी रख रही है।














