नवगछिया : बिहार की टीम ने राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के तीनों मैच जीते

खेल

नवगछिया : बेलारी (कर्नाटक) में खेली जा रही है 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के पूल ई के पहले मैच में बिहार ने एनसीआर दिल्ली को 35-26, 35-25 से, दूसरे मैच में मध्य प्रदेश को 35-15, 35-15 से, तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 35-09, 35-24 से पराजित किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के हवाले से राज्य प्रवक्ता  ने बताया कि बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवगछिया के राहुल कुमार और अंकित शर्मा, संटू महाराज, रोहित कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।