नवगछिया : गुरुवार को इंटर की परीक्षा में इंटर स्कूल खरीक में प्रथम पाली में रसायनशास्त्र की परीक्षा में 501 छात्रों में 490 छात्र उपस्थित हुए एवं 11 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि, दूसरी पाली की अंग्रेजी की परीक्षा में 290 छात्रों में 285 छात्र उपस्थित हुए व पांच छात्र अनुपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, इंटर स्कूल तुलसीपुर में प्रथम पाली में रसायनशास्त्र की परीक्षा में 484 छात्रों में 478 छात्र उपस्थित हुए एवं छह छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि, दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में 494 छात्रों में 487 छात्र उपस्थित हुए एवं सात छात्र अनुपस्थित रहे।
वहीं, दोनों स्कूलों में पांचवें दिन भी कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई। खरीक के एच एम सत्यजीत कुमार एवं तुलसीपुर के मधु कुमारी कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर हर स्तर पर सजग दिखे एवं दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

