नवगछिया : बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा जारी आदेश में नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के कार्यालय में आज एक भव्य पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तीन चालक सिपाहियों को अस्थाई स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत चालक हवालदार के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीपिंग समारोह में पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने सभी प्रोन्नत चालक सिपाहियों को फीती पहनाकर उनका सम्मान किया। प्रोन्नति प्राप्त सिपाहियों में विनोद कुमार, मिथलेश कुमार बैठा और पुष्पेन्द्र कुमार सिंह का नाम शामिल है। यह प्रोन्नति बिहार पुलिस की कार्यकुशलती और सेवा में निरंतर सुधार के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
