बिहपुर | प्रखंड को 153 एमटी यानि कुल 3400 बोरा यूरिया आवंटित हुआ है। मंगलवार को बीएओ अश्विनी कुमार चौधरी ने प्रखंड के अधिकृत खाद विक्रेताओं के दुकान व गोदाम में पहुंचकर आवंटित हुए यूरिया का स्टाक का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने खाद की कमी को देखते हुए कहा कि एक बोरा 45 किलो के रसायनिक यूरिया से अधिक फायदेमंद व असरकारक 500 एमएल नैनो तरल यूरिया है। किसान इसका उपयोग बेहिचक कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नैनो तरल यूरिया 500 एमएल का दाम करीब 240 रुपये ही है। जबकि 45 किलो वाले एक बोरा रसायनिक यूरिया की कीमत करीब 266 रुपये है। बीएओ ने बताया कि सावित्री फर्टिलाईजर,एनएच-31 झंडापुर को 400 बोरा आवंटित यूरिया मंगलवार की दोपहर तक अप्राप्त था। वहीं जयरामपुर की दो व हरियो के मां रुक्मणी फर्टिलाईजर, हरियो का स्टाक सही पाया गया।
हरियो के अधिकृत खाद दुकान पर आधारकार्ड के साथ किसानों की भीड़ यूरिया खरीद करने के लिए पहुंची हुई थी। यहां खाद डीलर अमित कुमार साह ने बीएओ को बताया कि उन्हें 600 बोरा यूरिया प्राप्त हुआ है। लेकिन मंगलवार को दिन के पौने दो बजे तक पॉश मशीन का सर्वर डाउन रहने के कारण यूरिया वितरण नहीं हो पाया है।

