नवगछिया : बस स्टैंड एनएच 31 पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को दिया कुचल

Crime Reoprts

बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर बस स्टैंड एनएच 31 पर सोमवार दोपहर एक बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएच 31 पर गश्त लगा रही पुलिस की गाड़ी ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गयी। युवक की पहचान मधेपुरा जिले के फुलौत निवासी स्व. जनार्दनयादव के 24 वर्षीय पुत्र जयजय राम यादव उर्फ छोटू यादव के रूप में हुई। युवक के बहनोई बिहपुर के अरसंडी निवासी रंजीत यादव ने बताया कि मृतक छोटू अपनी बहन बेबी देवी से मिलने हमारे घर आ रहा था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

उसकी शादी 17 अप्रैल को होनी तय हुई थी। घटना से बहन बेबी देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया पिकअप के चालक व उप चालक को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त कर लिया गया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।