नवगछिया : अवैध संबंध से तंग एक पत्नी ने अपने पति का गु’प्तांग ही का’ट डाला, इलाज के लिए भागलपुर -Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक | गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध से तंग एक पत्नी ने अपने पति का गुप्तांग ही काट डालने का मामला सामने आया। यह घटना सोमवार की आधी रात करीब दो बजे की बताई जा गई है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने साफ अनभिज्ञता जताई है। पर इस घटना की खरीक सहित पुरे इलाके में चौक-चौराहे से लेकर गांव की गलियों तक जोरों पर चर्चा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि सोमवार की रात 12 बजे पति अपने घर पहुंचा ओर सोने गया। जहां कुछ देर बाद उसे गहरी नींद में जाने के बाद पत्नी ने पति का गुप्तांग काट डाला। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी, तो पुरा मामला सामने आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस तरह गुप्तांग काटा गया था, उससे साबित होता है कि घटना को धारदार ब्लेड से अंजाम दिया गया है। आनन-फानन में फिर पत्नी इलाज के लिए भागलपुर ले गई।

जहां गंभीर देखते हुए उसे पटना जाने की सलाह दे दी गई। चिकित्सकों की सलाह के बाद पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पटना में चोरी-छिपे किसी अस्पताल में इलाज करा रही है। घायल की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। घायल युवक मजदूरी कर अपने परिवार का परवरिश करता है।